सतगावां मंडल भाजपा ने मनाया वीर बाल दिवस

360° Ek Sandesh Live

Amresh Kumar

कोडरमा: भारतीय जनता पार्टी कोडरमा जिला के अंतर्गत सतगावां मंडल में शुक्रवार को वीर बाल दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म शताब्दी भी श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान नव नियुक्त सतगांवा मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह एवं बासोडीह मण्डल नरेश यादव का भव्य सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने की, जबकि संचालन निवर्तमान मंडल अध्यक्ष बलमुकुंद सिंह ने किया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि वीर बाल दिवस हमें साहस, बलिदान और राष्ट्रभक्ति की भावना से प्रेरित करता है। यह हमें अपने धर्म और संस्कृति से जुड़े रहने का संकल्प दिलाता है ।वीर बहादुर जोरावर सिंह जी और फतेह सिंह जी अपना बलिदान देना मंजूर किया पर ओरंजेब के दवाब पर धर्म नहीं बदला यह बलिदानी हमें देश प्रेम और धर्म से जुड़े रहने को प्रेरित करती है। अटल बिहारी वाजपेयी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा भाजपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचेंगी। वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितीश चंद्रवंशी ने कहा कि अटल जी की विचारधारा आज भी देश के लिए मार्गदर्शक है। भाजपा संगठनात्मक मजबूती के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नव नियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन हित में पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया और वीर बाल दिवस के संदेश को आत्मसात करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रभाकर लाल रावत,जिला मंत्री सूरज प्रताप मेहता, पूर्व मण्डल अध्यक्ष जय शंकर प्रसाद, चन्द्रिका यादव, कंचन देवी, दुर्गा राय, मनोज चौधरी, पुरषोत्तम सिंह, केदार यादव, सुबोध सिनहा, शम्भु मोदी, कमल नयन, अमित राय, गुलशन यादव, रामबिलास सिंह, अनिल सिंह, शशि कुमार अविनाश यादव, संतोष मोदी विपुल मोदी, रामोतर सिंह, कोशल सिंह, राकेश कुमार सिंह, मातलू सिंह, विपिन सिंह आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Spread the love