By sunil
रांची। अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की एक महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को प्रधान कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव ने की। बैठक में आगामी स्थापना दिवस सह आक्रोश मार्च कार्यक्रम की तैयारियों, रूपरेखा एवं संगठनात्मक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस सह आक्रोश मार्च को व्यापक एवं ऐतिहासिक स्वरूप दिया जाएगा। कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों, युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। साथ ही राज्य में शिक्षा व्यवस्था, रोजगार, छात्र हितों एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों पर सरकार का ध्यान आकृष्ट किया जाएगा। बैठक में संगठन के रांची जिला,विश्विद्यालय एवं महाविद्यालय इकाइयों को कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया तथा जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर बल दिया।आजसू नेताओं ने कहा कि स्थापना दिवस संगठन के गौरवशाली इतिहास, संघर्ष एवं जनसेवा की भावना को स्मरण करने का अवसर है, वहीं आक्रोश मार्च के माध्यम से जनता और छात्रों की आवाज को सशक्त रूप से उठाया जाएगा। बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव,प्रदेश सचिव राजेश सिंह,प्रशांत महतो,अंजू तिर्की, अनुष्का सिन्हा,जिला जिला अध्यक्ष राजकिशोर महतो महानगर अध्यक्ष अमन साहू रवि रोशन,नितेश ,राहुल,अब्दुल खान,अमित ,निशांत ,राज, हर्ष मनीषा ,विकाश इत्यादि छात्र नेता उपस्थित रहे। सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
