सियार के हमले में दो व्यक्ति घायल

360° Ek Sandesh Live

बड़कागांव: प्रखंड अंतर्गत अति सुदर ग्रामीण क्षेत्र इसको गांव में सियार ने आदिवासी समुदाय के 2 लोगों को काटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नापो के समाजसेवी कांग्रेसी नेता चंदर साव ने दोनों को अपना टैक्सी से बड़कागांव अस्पताल लाकर सामाजिक डॉक्टर से इलाज करवाया। बड़कागांव चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अविनाश कुमार एवं सहयोगी डॉक्टर किरण के द्वारा इलाज किया गया। घायल 10 वर्षीय सागर उरांव को सियार के काटने से आंख एवं माथे में गहरा जख्म का निशान है। वही 50 वर्षीय झरी भगत को सियार ने पैर में काटकर घायल कर दिया। बताया जाता है कि सोमवार दोपहर तकरीबन 1 बजे इसको तालाब के पास बत्तख को खाने के लिए एक सियार आया, इस दौरान बच्चों ने सियार को भगाने का प्रयास किया परंतु सियार ने पलटवार करते हुए लोगों पर हीं हमला कर दिया। जिसमें एक 10 वर्षीय बालक एवं 50 वर्षीय वयस्क को सियार ने काटकर घायल कर दिया । मामले को लेकर डॉक्टर अविनाश कुमार से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि बच्चे के माथे एवं आंख के पास गंभीर जख्म के निशान हैं। बचचे की सीटी स्कैन के लिए हजारीबाग भेजा हूं ,सभी इलाज बड़कागांव हॉस्पिटल से ही हो रहा है चिंता की कोई बात नहीं है।

Spread the love