कुजू: बोंगाबार स्थित जेपी रेस्टोरेंट के सभागार में बुधवार को उज्जवला फाउंडेशन की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष जगेश्वर प्रजापति ने किया। बैठक में छठ पूजा की तैयारियों, संगठन की मजबूती और सामाजिक दायित्वों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर हेसालोंग पंचायत की महिला सदस्यों को अंगवस्त्र के रूप में साड़ी भेंट कर सम्मानित किया गया। बैठक में फाउंडेशन के सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने तथा संगठन की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। मौके पर आशा कुमारी, मनसरी देवी, सुमन, शांति, दीपमाला, सुधा, ममता, कपिला, कोरिला, उर्मिला आदि शामिल थे।
