रिपोर्ट – अकबर अंसारी
रांची के रिम्स में ली अंतिम सांस, पुत्र सचिन ने दी मुखाग्नि, पत्रकारिता जगत ने जताया गहरा शोक
गोला (रामगढ़): गोला के वरिष्ठ पत्रकार झूलन अग्रवाल (59 वर्ष) का बुधवार सुबह रांची स्थित रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही गोला सहित आसपास के क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार दोपहर रांची से उनका पार्थिव शरीर गोला स्थित आवास पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में लोग आवास पहुंचे। झूलन अग्रवाल लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय थे। सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और अपने कार्य के प्रति समर्पण के कारण उन्होंने क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। वे हमेशा पत्रकारिता के मूल्यों के प्रति समर्पित रहे। उनके निधन से गोला सहित पूरे रामगढ़ जिले के पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद ने वरिष्ठ पत्रकार झूलन अग्रवाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पत्रकारिता जगत ने एक कर्मठ, समर्पित और जुझारू सिपाही को खो दिया है। झूलन अग्रवाल ने लंबे समय तक पत्रकारिता के माध्यम से समाज और क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उनका सरल स्वभाव, मिलनसार व्यक्तित्व और पत्रकारिता के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा। उनका असमय निधन न केवल उनके परिवार के लिए, बल्कि पूरे पत्रकारिता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रेस क्लब रामगढ़ इस दुख की घड़ी में शोकाकुल परिवार के साथ खड़ा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। बुधवार शाम पटासूर नाला में उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र सचिन कुमार ने पिता को मुखाग्नि दी। वे अपने पीछे धर्मपत्नी, एक पुत्र और दो पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।झूलन अग्रवाल के निधन पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक ममता देवी, जिला परिषद सदस्य जलेश्वर महतो, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शहजादा अनवर, चंदर महतो, बजरंग महतो, पूर्व बजरंग कुमार महथा, जनार्दन पाठक, मुन्ना सेठ, प्रमोद अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, शिव प्रकाश, निहार रंजन, रविन्द्र मिश्र, विपुल सिन्हा, अनिल सिन्हा, आलोक मिश्र, मनिन्द्र सिन्हा, तापस गुप्ता, प्रेस क्लब रामगढ़ के अध्यक्ष धनेश्वर प्रसाद, कोषाध्यक्ष दुर्वेज आलम, कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र सिंह भाटिया, वरिष्ठ पत्रकार मनोज मिश्रा, प्रदीप बर्मन, चंद्रदीप बक्सी, मोबिन अख्तर, श्रीकांत कुमार महतो, जितेंद्र पोद्दार, अंजनी कुमार, राजकुमार रविदास, छेदीलाल रविदास, संतोष महतो, सुरेश कुमार, ओमप्रकाश गुप्ता, सुजीत सिन्हा, प्रमोद कुमार, दानिश पटेल, असफाक अहमद सहित गोला के नारनौलीय समाज एवं क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया।
शोक व्यक्त करने वालों ने कहा कि झूलन अग्रवाल का निधन पत्रकारिता जगत के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य और संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।
