कांके में ज्ञान, लेखनी और न्याय के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त का भव्य पूजन समारोह आयोजित

360°

रांची: ज्ञान, लेखनी और न्याय के आराध्य देव भगवान चित्रगुप्त की पूजा अरसंडे, कांके स्थित दुर्गा मण्डप में भव्य रूप में आयोजित की गयी। मूर्ति स्थापित कर विधि विधान से पूजन किया गया जिसमें 500 से अधिक लोगों ने भाग लिया। चित्रगुप्त पूजा समिति, अरसंडे के अध्यक्ष डॉ एके श्रीवास्तव ने कहा कि कायस्थ समाज के आराध्य भगवान चित्रगुप्त को समुदाय का संरक्षक देवता और कुलदेवता माना जाता है। उनके हाथों में कर्म की किताब, कलम और दवात होती है जो विद्या, बुद्धि, व्यापार और लेखा-जोखा का प्रतीक होती है। कार्यक्रम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीबी सहाय, सचिव सुशील कुमार तथा डॉ एके लाल भी शामिल हुए और आयोजन समिति के लोगों को सम्मानित किया। संध्या आरती एवं कुटुंब भोज का भी आयोजन किया गया, जो देर रात तक चला। इस अवसर पर आयोजन समिति के सचिव अभय कुमार, संयोजक चंदन कुमार सिन्हा, समीर कुमार, भूपेंद्र, मनोज , रंजन वर्मा, पुरेन्द्र वर्मा, गोपाल, जय प्रकाश, सुमन्त लाल, मनीष कुमार ने सक्रिय भूमिका निभाई। वृहस्पतिवार को दोपहर में विसर्जन किया जाएगा।

Spread the love