सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों को अपनी सरकार के कैबिनेट पर भरोसा नही: रमाकांत महतो

360° Ek Sandesh Live Politics

sunil
रांची: विगत पाँच दिनों से झारखंड छोड़ दिल्ली में डेरा जमाये काँग्रेसी विधायकों पर तंज कसते हुये भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत महतो ने कहा कि सत्ताधारी गठबंधन के विधायकों को अपनी सरकार के कैबिनेट पर भरोसा नही। ये सभी विधायक अपनी निजी फायदे के लिए सरकार की शिकायत करने दिल्ली में डेरा जमाए बैठे है। राज्य की युवा, महिला, आदिवासी- मूलवासियों की समस्याएं को लेकर ये विधायक कभी दिल्ली नही गए। स्वार्थ की राजनीति कॉग्रेसियों के डीएनए में है। क्षेत्र की जनता को छोड़कर चुने हुए प्रतिनिधि आखिर दिल्ली किसकी सेवा में में रत हैं। इन विधायकों को न तो प्रदेश नेतृत्व भाव दे रही है और न ही केंद्रीय।फिर भी विलाप जारी है।मगर कोई इनका सुननेवाला नही। श्री महतो ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र खत्म हो गया है।एक ओर जहाँ कॉंग्रेस के 12 विधायक सोरेन सरकार के मंत्रियों के प्रदर्शन पर नाराजगी जाहिर करते हैं वही दूसरी ओर आलाकमान द्वारा भाव नहीं दिए पर राज्य विकास का घड़ियाली आँसू बहाते हैं। श्री महतो ने कहा है कांग्रेस पार्टी की प्रकृति रही है कि जहां उनकी सांझेदारी की सरकार रहती है वहाँ तो बारगेनिंग करते ही हैं।अब कांग्रेसी विधायकअपनों पर भी बार्गेनिंग करने को आमादा हैं।इन्हें न झारखंड से प्यार है और न ही यहाँ की जनता से।इन्हें तो अपनी पेट भरने से मतलब है।