मुख्यमंत्री पर अभद्र टिप्पणी की शिकायत, पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने आरोपों से किया इंकार

Eksandeshlive Desk पूर्वी सिंहभूम : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए कथित रूप से अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल किए जाने की शिकायत पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां के खिलाफ सीतारामडेरा थाने में शनिवार की रात दर्ज कराई गई है। वहीं रविवार को पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने साफ कहा है कि उन्होंने मुख्यमंत्री को नहीं बल्कि व्यवस्था […]

Continue Reading

ईसीएल की वित्तीय तंगी के बीच राजमहल परियोजना में संडे हॉलीडे भुगतान पर रोक

Eksandeshlive Desk गोड्डा : ईस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) की इकाई राजमहल एरिया में संडे और हॉलीडे भुगतान रोके जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। परियोजना प्रबंधन ने इसे बढ़ते वित्तीय दबाव और कार्य-कुशलता में गिरावट से जुड़ा निर्णय बताया है, जबकि मजदूर पक्ष समान नीति लागू करने की मांग पर अड़ा हुआ है। […]

Continue Reading

झारखंड में कड़ाके की ठंड, गुमला में तापमान 3 डिग्री तक पहुंचा, शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

Eksandeshlive Desk रांची : झारखंड में शीतलहर का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। राज्य के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। गुमला में न्यूनतम तापमान गिरकर 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जबकि रांची के कांके क्षेत्र में तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने […]

Continue Reading

रांची एयरपोर्ट से इंडिगो की कई उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी परेशानी, टिकट दरों में 10 गुना तक उछाल

Eksandeshlive Desk रांची : झारखंड की राजधानी रांची स्थित बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर शनिवार को इंडिगो एयरलाइंस की कई उड़ानें ऑपरेशनल कारणों से रद्द कर दी गईं। अचानक उड़ानें रद्द होने और देरी से चलने के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों की यात्रा योजनाएं, होटल बुकिंग और व्यावसायिक […]

Continue Reading

झारखंड में चल रहा घुसपैठ, बालू और खदान के ठेके में कमीशन का खेल, इस लड़ाई को अंजाम तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : नड्डा

Eksandeshlive Desk देवघर/रांची : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को देवघर के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को नवनिर्मित जिला भाजपा कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से गुमला जिला भाजपा कार्यालय का भी शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने झारखंड प्रदेश भाजपा […]

Continue Reading

मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में नवागंतुक विद्यार्थियों के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन

Eksandeshlive Desk मेसरा : मनरखन महतो ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस बीआईटी मोड़ केदल में शनिवार को नर्सिंग,फार्मेसी और पारामेडिकल के नवागंतुक विद्यार्थियों के सम्मान व स्वागत के लिए भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सह संस्थान के अध्यक्ष मनरखन महतो ने द्वीप प्रज्वलन कर किया। मुख्य अतिथि नवागंतुक विद्यार्थियों के […]

Continue Reading

चाईबासा में 16.92 लाख की साइबर ठगी का एक आराेपी गिरफ्तार

Eksandeshlive Desk पश्चिमी सिंहभूम : जिला स्थित मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में साइबर ठगी के एक बड़े मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मामले के एक आराेपी मो सकीर अंसारी (20) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने करलाजोड़ी के रहने वाले परमेश्वर पुरती से जीवन प्रमाणपत्र अपडेट कराने के नाम पर 16 लाख 92 […]

Continue Reading

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी के समन अवमानना ​​मामले में अदालत में हुए पेश, जमानत मिली

Eksandeshlive Desk रांची : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समन का पालन नहीं करने से जुड़े एक मामले में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शनिवार को रांची स्थित एमपी-एमएलए विशेष अदालत में पेश हुए। अदालत में आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उन्होंने 7-7 हजार रुपये के दो बेल बॉन्ड भरे, जिसके बाद उन्हें जमानत दे […]

Continue Reading

झारखंड में शीतलहर से बढ़ी कंपकंपी, छह दिसंबर को भी सात जिलों में अलर्ट

Eksandeshlive Desk रांची : देश के उत्तरी राज्यों में हो रही भारी बर्फबारी और उधर आनेवाली ठंडी और नमीयुक्त हवाओं के कारण झारखंड के सात जिलों में शुक्रवार को शीतलहर से लोगों की कंपकंपी बढ़ गई है। मौसम विभाग ने शनिवार को भी राज्य के पश्चिमी जिले लातेहार, पलामू, गढवा और चतरा के अलावा इससे […]

Continue Reading

सेट, सेल, रांची में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप का कर्टेन रेज़र समारोह संपन्न

Eksandeshlive Desk रांची : सेट, सेल, इस्पात भवन रांची के गंगा हॉल में शुक्रवार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस वर्कशॉप का कर्टेन रेज़र इवेंट संपन्न हुआ। इस इवेंट की अध्यक्षता श्रवण कुमार वर्मा, कार्यपालक निदेशक, सेट ने की और इसमें 25 से ज़्यादा प्रिंट मीडिया के लोग शामिल हुए। शुरुआत में सेल, रांची के संचार प्रमुख उज्ज्वल […]

Continue Reading