एसआईआर को लेकर सीईओ की समीक्षा बैठक, पैतृक मैपिंग कार्य तेजी और त्रुटिरहित पूरी करने का निर्देश

Eksandeshlive Desk रांची : झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने गुरुवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मतदाताओं को कम से कम दस्तावेज देने पड़ें, इसके लिए 2003 की मतदाता सूची से वर्तमान मतदाताओं की पैतृक मैपिंग का कार्य तेजी और त्रुटिरहित […]

Continue Reading

पूर्वी सिंहभूम : पूर्व जिला अध्यक्ष सहित भाजपा के कई नेताओं ने थामा झामुमो का दामन

Eksandeshlive Desk रांची : पूर्वी सिंहभूम जिले के जिला परिषद उपाध्यक्ष, पूर्व भाजपा ज़िलाध्यक्ष सहित कई भाजपा नेताओं ने गुरुवार को राजधानी स्थित मुख्यमंत्री आवास में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। इस अवसर पर झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने नेताओं को झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ग्रहण कराई। […]

Continue Reading

फंदे से लटका मिला महिला का शव, ससुराल वालों पर प्रताड़ना का आरोप

Eksandeshlive Desk पूर्वी सिंहभूम : बिरसानगर थाना क्षेत्र के आल्मंड ब्लॉक स्थित आस्था ट्विन सिटी अपार्टमेंट में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला। मृतका की पहचान बरखा अग्रवाल के रूप में की गई है। गुरुवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले की […]

Continue Reading

सरकारी स्कूल के शौचालय की दुर्दशा पर उच्च न्यायालय ने लिया स्वतः संज्ञान, रांची नगर निगम से मांगा जवाब

Eksandeshlive Desk रांची : झारखंड उच्च न्यायालय ने गुरुवार को राजधानी रांची स्थित लालपुर, नगड़ाटोली स्थित राजकीयकृत प्राथमिक विद्यालय में बने शौचालय की दुर्दशा मामले में स्वतः संज्ञान लिया है। उच्च न्यायालय के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रांची नगर निगम को जवाब दाखिल […]

Continue Reading

चलती बाइक पर पेड़ की डाली गिरने से पुत्र की मौत, माता-पिता घायल

Eksandeshlive Desk पलामू : पलामू के हैदरनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकही गांव से जपला रेलवे स्टेशन बाइक से जा रहे एक परिवार पर मुगलजान गांव के स्कूल के पास अचानक आम के पेड़ की डाली टूट कर गिर गई। घटना में बाइक चालक 32 वर्षीय सुरेंद्र मेहता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि […]

Continue Reading

चक्रवार्ती तूफान मोंथा के कारण झारखंड में बारिश से गिरा तापमान, बढ़ी ठंड

Eksandeshlive Desk रांची : चक्रवार्ती तूफान मोंथा के कारण रांची सहित झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज हुई है। इससे ठंड बढ़ गई है। मोंथा के प्रभाव के कारण शुक्रवार तक राज्य के विभिन्न जिलों में बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने गुरुवार को दी। विभाग […]

Continue Reading

नो-एंट्री विवाद मामला : 74 नामजद और 500 अज्ञात पर केस, 16 भेजे गए जेल

Eksandeshlive Desk पश्चिमी सिंहभूम : जिला मुख्यालय में नो-एंट्री व्यवस्था को लेकर जारी विवाद अब और गहराता जा रहा है। शहर में सोमवार को हुए विरोध प्रदर्शन के बाद स्थिति और बिगड़ गई है। पुलिस पर पथराव और हंगामे के आरोप में चाईबासा मुफस्सिल थाने में 74 लोगों को नामजद और करीब 500 अज्ञात लोगों […]

Continue Reading

चुनाव आयोग ने एआई से बनी सामग्री के दुरुपयोग पर लगाई रोक

Eksandeshlive Desk पूर्वी सिंहभूम : पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन को भारत निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को चुनावी प्रचार में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) से तैयार की गई सामग्री के अनुचित उपयोग पर सख्ती बरतते हुए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। आयोग का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, विश्वसनीयता और जवाबदेही सुनिश्चित करना है, ताकि मतदाताओं को […]

Continue Reading

छात्रा ने लगाई नदी में छलांग, मछुआरों ने बचाई जान

Eksandeshlive Desk पूर्वी सिंहभूम : सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मल नगर में गुरुवार सुबह कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की 13 वर्षीय छात्रा ने डोबो पुल से स्वर्णरेखा नदी में छलांग लगा दी। गनीमत रही कि मौके पर मौजूद मछुआरों की सूझबूझ और बहादुरी से उसकी जान बच गई। जानकारी के अनुसार, छात्रा छठ पूजा की […]

Continue Reading

दीप राज हत्या कांड का खुलासा, तीन शूटर गिरफ्तार

Eksandeshlive Desk पूर्वी सिंहभूम : रत्ननगर रोड पर नौ अक्टूबर की शाम हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। विशेष जांच दल ने कार्रवाई करते हुए तीन शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह घटना 11 अक्टूबर को दर्ज एक चर्चित हत्या कांड से जुड़ी हुई थी, जिसने पूरे शहर को […]

Continue Reading