तालाब में डूबने से दो बच्चों की मौत

360°

Eksandeshlive Desk

जामताड़ा : जामताड़ा जिले के कठबरारी बुढ़वा तालाब में नहाने के दौरान दो भाई बहनों के डूबने से गुरुवार को मौत हो गयी। घटना करमांटाड थाना के कठबरारी का है, जहां दोनों बच्चों की पहचान गांव के सुभाष मंडल के पुत्र सोनू कुमार (3) और पुत्री सरस्वती कुमारी (2) के रूप में हुई है। दोनों मां के साथ नहाने तालाब किनारे गए थे।

तलाब किनारे मां कपड़ा धोने में व्यस्त हो गई। तभी बच्चे नहाने लगे। बच्चे कब आंखों से ओझल हो गए। मां को पता भी नहीं चला। शव को तालाब में देख मां जोर-जोर से रोने लगी। इसके बाद आस-पास के लोग और परिजन पहुंचे। इसकी सूचना कर्माटांड़ थाना को दी गयी। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल भेज दिया।