साहिबगंज-अजीमगंज मेमू रद्द, कई ट्रेनों का मार्ग बदला; फरक्का एक्सप्रेस दो घंटे विलंब से चलेगी
Eksandeshlive Desk
साहिबगंज/बरहरवा: मालदा मंडल के तिलडांगा एवं न्यू फरक्का स्टेशनों के बीच अप लाइन पर रेल पटरी के किनारे मिट्टी धंसने (Bank Subsidence) की घटना के कारण ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने के साथ ही कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 03 सितंबर 2026 को 63422 साहिबगंज-अजीमगंज मेमू ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। इससे इस मार्ग के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
रेलवे ने कुछ ट्रेनों को नलहाटी–अजीमगंज–न्यू फरक्का के रास्ते चलाने का निर्णय लिया है। इनमें 15607 तिरुवनंतपुरम–सिलचर एक्सप्रेस, 22503 कन्याकुमारी–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस, 13161 कोलकाता–बालुरघाट एक्सप्रेस, 12041 हावड़ा–न्यू जलपाईगुड़ी शताब्दी एक्सप्रेस शामिल हैं। वहीं, कुछ ट्रेनों का परिचालन न्यू फरक्का–अजीमगंज–नलहाटी के रास्ते किया जाएगा। इनमें 15646 सिलचर–चारलापल्ली एक्सप्रेस, 13160 जोगबनी–कोलकाता एक्सप्रेस, 22302 न्यू जलपाईगुड़ी–हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस शामिल हैं। इसके अलावा 15733 बालुरघाट–भटिंडा फरक्का एक्सप्रेस को निर्धारित समय से दो घंटे पुनर्निर्धारित (Reschedule) किया गया है। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के परिचालन एवं समय की स्थिति की जानकारी प्राप्त करने की अपील की है।
