Mustafa Ansari
रांची : राजधानी रांची के बीआईटी मेसरा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मेसरा में 26 जूलाई (दिन शनिवार) को,एनसीसी अधिकारी अजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में एनसीसी कैडेट्स द्वारा कारगिल विजय दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय परिसर में देश के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।साथ ही उनके अदम्य साहस व बलिदान को याद किया गया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य एनोस केरकेट्टा ने कहा कि हर साल 26 जुलाई को भारत कारगिल विजय दिवस मनाता है। यह दिन हमारे देश के वीर सैनिकों की बहादुरी,साहस और बलिदान की याद दिलाता है। उन्होंने कहा कि 1999 में पाकिस्तान द्वारा कब्जा की गई कारगिल की ऊंचाइयों को भारतीय सेना ने अदम्य साहस और रणनीति से वापस हासिल किया। उक्त युद्ध में हमारे कई जवान देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। आज का दिन सिर्फ एक तारीख नहीं है,बल्कि यह सैनिकों के बलिदान,साहस और देशभक्ति की मिसाल है। कारगिल युद्ध में हमारे जवानों ने असंभव को संभव कर दिखाया। प्राचार्य ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल वीर शहीदों को सम्मान देना है,बल्कि छात्रों में राष्ट्रप्रेम,कर्तव्यबोध और प्रेरणा का संचार करना भी था। अंत में एनसीसी अधिकारी अजीत कुमार मंडल और उनके कैडट्स ने शपथ ली। उन्होंने देश की सेवा और सुरक्षा के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लिया। इसके साथ ही यह संदेश दिया कि देश की सेवा सर्वोपरि है और शहीदों का सम्मान हमारी जिम्मेदारी।