वरिष्ठ नागरिक काव्य मंच की गोष्ठी संपन्न

Education Entertainment States

Eksandeshlive Desk
राँची : झारखंड इकाई की अप्रैल माह की गोष्ठी में ग़ज़लों गीतों एवं विविध विधाओं में बही काव्य की रसधार।
आ. नरेश नाज़ सर के सानिद्ध्य में एवं श्रीमती संगीता सहाय के अध्यक्षता में दिनांक 22/4//24 को मंच की सचिव अर्पणा सिंह के आवास पर सफलतापूर्ण संपन्न हुई |सभी ने अत्यंत खुशनुमा माहौल में काव्य पाठ किया एवं एक दूसरे की कविताओं का आनंद लिया | माँ शारदे पर माल्यार्पण एवं दीप जला कर गोष्ठी की शुरुआत हुई संगीता सहाय के द्वारा सभी प्रतिभागियों के अभिनन्दन करने के पश्चात काव्यपाठ शुरू हुआ | सुनीता अग्रवाल ने मंत्रोच्चार किया और निर्मला कर्ण ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया ,फिर सभी ने काव्य पाठ किया.प्रतिभागियों ने कविता , दोहे ,ग़ज़ल से वातावरण गुंजित हुआ।शमा सिन्हा , सुनीता श्रीवास्तव ,निर्मला कर्ण , अर्पणा सिंह , रश्मि सिन्हा ,कविता रानी सिंह, पूनम वर्मा ,सुनीता अग्रवाल , बिंदु प्रसाद रिद्धिमा एवं संगीता सहाय ने काव्य पाठ किया।गोष्ठी में संचालन सुनीता श्रीवास्तव ने एवं धन्यवाद ज्ञापन अर्पणा सिंह ने किया | अर्पणा जी का आतिथ्य लाजवाब रहा |