राज्य में मतदाता जागरूकता अभियान चलायेगा वैश्य महासम्मेलन

Politics States

Eksandeshlive Desk

रांची : अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन झारखंड प्रदेश की एक बैठक प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानशंकर के निदेर्शानुसार संपन्न हुई जिसकी अध्यक्षता प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी ने की। बैठक में लोकसभा चुनाव में 100 प्रतिशत मतदान हो इसके लिए पूरे प्रदेश में समाज के बीच मतदाता जागरण अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस अभियान की शुभारंभ 28 अप्रैल को धनबाद जिले में बैठक में की जाएगी। साथ ही समाज के लोगों को लोकसभा उम्मीदवार धनबाद ढुलो महतो, हजारीबाग मनीष जायसवाल एवं रांची संजय सेठ के पक्ष में मतदान करने के लिए धनबाद जिला अध्यक्ष सुशील प्रसाद, हजारीबाग जिला अध्यक्ष रवि अग्रवाल एवं रांची जिला अध्यक्ष संजय पोद्दार के नेतृत्व में प्रचार अभियान भी चलाया जाएगा।
बैठक में मुख्यरूप से प्रदेश महामंत्री संजय चौधरी, अरविंद गुप्ता, राममनोज साहू, संजय पोद्दार, राकेश चौधरी, प्रमोद साहू, मनोज प्रसाद, संतोष गुप्ता, शिव किशोर शर्मा, रमेश अग्रवाल सहित काफी संख्या मे वैश्य समाज के लोग उपस्थित थे।