वतन को जानो के तहत काश्मीर से झारखंड पहुंचे 122 युवाओं ने झारखंड विधानसभा अध्यक्ष से की भेंटवार्ता

360° Ek Sandesh Live In Depth

Eksandeshlive Desk

रांची: कश्मीरी युवा आदान प्रदान कार्यक्रम 2023, वतन को जानो के तहत काश्मीर के छह ज़िलों का कुल 122 युवा एवं युवतियाँ आज अध्यक्ष झारखंड विधानसभा रबीन्द्रनाथ महतो से कांके रोड उनके आवासीय कार्यालय में उनसे भेंटवार्ता किया। कार्यक्रम में भाग ले रहे युवक युवतियों से अध्यक्ष महोदय का झारखंड के संबंध विशेषकर यहाँ के राजनीतिक पृष्ठभूमि एवं स्वतंत्रता आंदोलन में झारखंड के योगदान, भगवान बिरसा मुंडा एवं संथाल विद्रोह आदि विभिन्न विषयों पर चर्चाएँ हुई। झारखंड विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें झारखंड की पृष्ठभूमि तथा यहाँ के जल जंगल ज़मीन से लेकर झारखंड की आर्थिक सुदृढ़ता एवं देश के विकास में झारखंड का योगदान से सम्बंधित विभिन्न विषयों को विस्तारपूर्वक बताया। इस क्रम में अध्यक्ष ने उन्हें रामगढ़ के कांग्रेस अधिवेशन एवं गांधी यात्रा के संबंध में भी बातें की तथा काश्मीर से सम्बंधित विभिन्न विषयों पर चर्चाओं के माध्यम से समझने का प्रयास भी किया। झारखंड के वर्तमान परिदृश्य के संबंध में अध्यक्ष ने कहा कि वर्तमान झारखंड, युवा नेतृत्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के मार्गदर्शन में काफ़ी कुछ बदल रहा है। कश्मीर से आए यह प्रतिनिधिमंडल 14 दिसंबर से 19 दिसंबर तक झारखंड यात्रा पर रहेंगे। प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष से मिलने के उपरांत काफ़ी ख़ुश दिखे और अपनी झारखंड यात्रा को सफल बताया।