19 जुलाई को होने वाले कार्यक्रम को लेकर हुई बैठक

Ek Sandesh Live Political

Mukesh Nath

चंदवा: 19 जुलाई को लातेहार के टाउन हॉल में राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जायेगा। सम्मेलन को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गया है, पार्टी इसे संगठनात्मक मजबूती के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का मंच बनाने की तैयारी में जुटी है। राजद् के जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव ने इसकी जानकारी देते हुये कहा कि सम्मेलन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव सहित कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होगें। कार्यक्रम में संगठन के विस्तार, कार्यकताओं की भूमिका और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी चर्चा की जायेगी।

उन्होनें कहा कि राजद झारखंड में ओबीसी आरक्षण को शून्य किये जाने के मुद्दे को प्रमुखता से उठायेगी और राज्य में ओबीसी वर्ग के लिये 27 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने की मांग करेगी। इसके अलावा खतियान से संबंधित त्रुटियों को भी दूर करने एवं आम लोगों से जुड़ा हुआ विभिन्न जनहित के मुद्दों को भी सम्मेलन में प्रमुखता से उठाया जायेगा। राजद पार्टी के नेताओं का कहना है कि कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती देने का संदेश दिया जायेगा। सम्मेलन में कार्यकताओं को संगठन की नीतियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी दिशा निर्देश दिए जायेगें। लातेहार में आयोजित होने वाला यह सम्मेलन राजनीतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि राजद इस सम्मेलन के जरिये जिले और आसपास के क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक पकड़ को किस हद तक मजबूत कर पाता है। मौके पर दीपक यादव, मोहर यादव, अजीत सिन्हा, राशिद खान, रंजीत कुमार यादव, विपिन कुमार यादव, मुकेश नाथ आदि उपस्थित थे।

Spread the love