Eksandeshlive Desk
रांची : महिला काव्य मंच पश्चिमी राँची जिला इकाई की दिसम्बर महीने की मासिक काव्य गोष्ठी इस बार ऑनलाइन आयोजित की गई। जिसमे बाईस कवयित्रियों ने भाग लिया और कार्यक्रम बहुत ही शानदार रहा।
सर्वप्रथम मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष सारिका भूषण जी ने अपने स्वागत सम्बोधन में सभी रचनाकारों को सफल गोष्ठी की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।साथ ही उन्होंने सभी सदस्यों की रचनाधर्मिता,कार्यशैली ,साहित्य के प्रति उनके समर्पण एवं लगन की भूरी भूरी प्रशंसा भी की। दीप प्रज्जवलन एवं माँ सरस्वती की आराधना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
जहाँ एक ओर पुष्पा पाण्डेय जी ने पावन मंत्रों का उच्चारण किया, वहीं सुजाता प्रिय समृद्धि जी ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
आ. डाक्टर सुरिंदर कौर नीलम जी ने अपने आशीर्वचनों द्वारा सभी के लिए मंगल कामना की। जीवन के विभिन्न रंगों से सजी कविताओं से पटल मुखरित हो उठा। इसके साथ ही सुरिंदर कौर नीलम, सारिका भूषण, रूणा रश्मि ‘दीप्त’, रिम्मी वर्मा, रूपा कुमारी अनंत, चारुमित्रा,सीमा कुमार, निर्मला कर्ण, सविता गुप्ता, सुजाता प्रिय,रंगोली सिन्हा,मीरा सिंह, रंजना वर्मा, पुष्पा पाण्डे, संगीता वर्मा,नंदनी प्रणय,शमा सिंहा,उमा सिन्हा, सुधा करण सुषमा झा ,आदि ने सुन्दर काव्य पाठ किया।
गोष्ठी का सुन्दर संचालन चारुमित्रा जी ने तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला अध्यक्ष रूणा रश्मि ‘दीप्त’ जी ने किया।