रांची। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से दो से आठ अक्टूबर 2026 तक लोकतंत्र बचाओ सप्ताह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान राज्य के सभी जिलों में वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस संबंध में पार्टी के प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अभियान के तहत सभी जिला कांग्रेस कमेटियां इंडी गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ संयुक्त बैठक और प्रेस वार्ता करेंगी। इसके बाद प्रखंड स्तर पर तैयारी बैठकें आयोजित कर कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।उन्होंने कहा कि अभियान के क्रम में सभी जिलों में वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च निकाला जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मार्च डॉ भीमराव आंबेडकर, महात्मा गांधी की प्रतिमा या जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक आयोजित किया जाएगा।र्यक्रम के दौरान संविधान के अनुच्छेद 326 का सार्वजनिक रूप से वाचन कर लोगों को वयस्क मताधिकार के संवैधानिक अधिकार के प्रति जागरूक किया जाएगा।राकेश ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मताधिकार के प्रति जन-जागरूकता और व्यापक जनभागीदारी आवश्यक है।अभियान में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी, विधायक, सांसद, वरिष्ठ कांग्रेस नेता, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों के साथ जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
