हजारीबाग : विनोबा भावे विश्वविद्यालय के भूगर्भशास्त्र विभाग के लिए यह गौरव का विषय है कि विश्वविद्यालय के पांच विद्यार्थियों सफूरा हाशमी, शिबू कुमार, दिलीप राणा , सुकेश शर्मा एवं दीपिका कुमारी का वित्तीय वर्ष 2026झ्र27 के अंतर्गत झारखंड सरकार के खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा आयोजित भूवैज्ञानिक अन्वेषण एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के लिए चयन किया गया है। चयनित विद्यार्थियों को राज्य में संचालित विभिन्न भूवैज्ञानिक अन्वेषण कार्यों के साथ प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा विभागीय अन्वेषण गतिविधियों में सहयोग करने का अवसर मिलेगा।
इस उपलब्धि पर विनोबा भावे विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो चंद्र भूषण शर्मा ने सभी चयनित बच्चों को शुभकामनाएं दी, उन्होंने कहा की बच्चे इस ट्रेनिंग के बाद अपने विषय में निपुण होंगे और इसके लाभ से भविष्य में इनके लिए बहुत से मार्ग खुलेंगे। विद्यार्थियों के चयन पर अध्यक्ष डॉ एच एन सिन्हा ने कहा की बच्चों की उपलब्धि उनके शैक्षणिक ज्ञान एवं भूवैज्ञानिक क्षेत्र में उनकी क्षमता को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा की सभी चयनित विद्यार्थियों को २३्रस्रील्ल िमिलेगी, बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कुलसचिव, परीक्षा नियन्त्रक तथा वित्त पदाधिकारी ने आशा व्यक्त की कि वे प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त व्यावहारिक ज्ञान एवं अनुभव का उपयोग भूवैज्ञानिक अन्वेषण के क्षेत्र में अपनी दक्षता विकसित करने और राज्य के खनिज संसाधनों के वैज्ञानिक अध्ययन में योगदान देने के लिए करेंगे।
