आगामी सात जनवरी 2024 को महिला कांग्रेस का मेंत्री महासम्मेलन होगा: सीमा परवीन

360° Ek Sandesh Live Politics

Nutan

लोहरदगा: रविवार को जिला महिला कांग्रेस कमिटी का बैठक जिला अध्यक्ष सीमा परवीन की अध्यक्षता में कोंग्रेस कार्यालय राजेंद्र भवन में की गई। बैठक में चर्चा किया गया कि आगामी 7 जनवरी 2024 को मेंत्री महासम्मेलन कार्यक्रम होगा जिसमें कांग्रेस महिला कमिटी के सभी कार्यकर्ता मिलकर सफल बनाएं। लोहरदगा जिला महिला कांग्रेस कमिटी की पदाधिकारी को अलग अलग कार्य का दायित्व दिया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष सीमा परवीन ने कहा कि इस मेंत्री महासम्मेलन में झारखंड के प्रभारी अविनाश पांडे, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुंजन सिंह, झारखंड प्रदेश की प्रभारी सुष्मिता बेहरा विशेष रूप से शामिल होंगी। आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मेंत्री महासम्मेलन महत्वपूर्ण साबित होगा। बैठक में सुशीला देवी, सरिता देवी, बबीता देवी, शहजादी खातून, सरिता खालखो, मुनि उरांव, पुनीता उरांव, ललकारी एकका, किस्मती देवी, बसंती उरांव, सुनीता भगत, फुलेश्वरी नगेसिया, सचिन मिश्रा, शकीला खातून, अनीशा खातून, मीडिया प्रभारी नूरी खातून, सुबिनता भगत, सरिता उरांव, जयललिता कुमारी निंगनी पंचायत अध्यक्ष, सलगी पंचायत अध्यक्ष सुरबाला देवी, कौशल्या देवी, अनीता देवी आदि मौजूद थी।