AMIT RANJAN
कोलेबिरा: प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलेबिरा थाना क्षेत्र अंतर्गत डॉन बॉस्को स्कूल के सामने कुल सात मवेशियों, जिसमें गाय, बैल और बकरियां शामिल हैं, की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के बीच आशंका जताई जा रही है कि मवेशी चोरों द्वारा मवेशियों को नशीला पदार्थ खिलाया गया होगा। लोगों का कहना है कि संभवतः अधिक मात्रा में नशीला पदार्थ खिलाए जाने से मवेशियों की हालत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई।
हालांकि, मवेशियों की मौत का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। स्थानीय लोगों ने पूरे मामले की जांच कर सच्चाई सामने लाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
