दंतार पंचायत मे आयोजित की गई विकसित भारत संकल्प यात्रा

360° Ek Sandesh Live


हंटरगंज: हंटरगंज प्रखंड अन्तर्गत जोरी मंडल के पंचायत दंतार में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर पंचायत वासियों को केन्द्र सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी जनकल्याणकारी योजनाओं कि जानकारी दी गई। इस अवसर पर जोरी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र सिंह , जिला परिषद सदस्य शांति देवी, भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य निशा कुमारी जी, मंडल महामंत्री परमानंद सरस, रौनक सिंह, मंत्री राजु राणा, युवा मोर्चा जिला महामंत्री दीपक शर्मा , मुखिया पोषण भारती , वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल कृष्ण , कामेश्वर साहू युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश यादव, सलैया मुखिया सह मंडल मंत्री मनोज पासवान , पंचायत संयोजक निरंजन मिश्रा आंगनबाड़ी सेविका दीदी जेएसएलपीएस सीसी व महिला समेत सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहें l इन सबों की उपस्थिति में “हमारा संकल्प विकसित भारत” से संबंधित शपथ लिया गया और इस अवसर पर लाभार्थी ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रति आभार जताया।

Spread the love