By Sunil Verma
रांची। खिजरी विधानसभा क्षेत्र के महिलौंग में भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा ने आंगनवाड़ी व सहिया कार्यकतार्ओं के सेवाभाव और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि ये कार्यकर्ता मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण एवं जनकल्याण की व्यवस्थाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाने वाली महत्वपूर्ण कड़ी हैं। समाज के स्वस्थ और सशक्त निर्माण में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ समाज के बीच जाकर उसकी आवश्यकताओं को समझना और उपलब्ध जनकल्याणकारी व्यवस्थाओं से लोगों को जोड़ना है। आंगन मिलन सेवा जैसे कार्यक्रम सेवा कार्यों से जुड़े लोगों के सम्मान के साथ-साथ माताओं, बच्चों एवं परिवारों से प्रत्यक्ष संवाद का अवसर भी प्रदान करते हैं। कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं, सहायिकाओं, सहिया दीदियों, माताओं, बच्चों एवं स्थानीय नागरिकों की बड़ी सहभागिता रही। इस दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, पोषण, बच्चों के समुचित विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में आंगनवाड़ी एवं सहिया कार्यकतार्ओं की भूमिका पर संवाद हुआ। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों को शैक्षणिक सामग्री प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया तथा आंगनवाड़ी कार्यकतार्ओं, सहायिकाओं एवं सहिया दीदियों को उनके सेवाभाव और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित माताओं एवं बच्चों से आत्मीय संवाद किया गया तथा स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और बच्चों के समग्र विकास को लेकर जागरूकता पर जोर दिया गया। आंगनवाड़ी एवं सहिया दीदियों के योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए समाज में सेवा और जनभागीदारी की भावना को और मजबूत करने का आह्वान किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष धीरज महतो, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर, पूर्व विधायक राम कुमार पाहन, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक जैलेंद्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष अनुराधा मुंडा एवं माधुरी देवी, जिला महामंत्री मनोज चौधरी, अमित चरण, जिला मंत्री सत्यजीत सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष पुरुषोत्तम मिश्रा, उपप्रमुख वीणा देवी, मुखिया संदीप तिर्की, पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र महतो, महेंद्र महतो, विक्रांत तिवारी, राम साय मुण्डा समेत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता, स्थानीय नागरिक, महिलाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।
