दो मामलों का ऑन-द-स्पॉट निष्पादन
MUSTFA
मेसरा (रांची): बीआईटी मेसरा ओपी परिसर में शुक्रवार को एक विशेष जन शिकायत समाधान शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) सदर संजीव बेसरा और थाना प्रभारी अजय कुमार दास की उपस्थिति में पूर्वाहन 11:00 बजे से दोपहर 02:00 बजे तक चले इस शिविर में क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान किया गया। शिविर में आए कुल चार मामलों में से दो का मौके पर ही ऑन-द-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया, जबकि शेष दो मामलों को आवश्यक जांच के लिए रखा गया है। मामलों के निष्पादन के उपरांत डीएसपी सदर संजीव बेसरा ने कहा, आम जनता की समस्याओं का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी समाधान करना पुलिस प्रशासन की पहली प्राथमिकता है। इस प्रकार के आयोजनों से पुलिस और जनता के बीच की दूरी कम होती है तथा आपसी विश्वास मजबूत होता है। वहीं, थाना प्रभारी अजय कुमार दास ने जनता से जुड़ने की अपील करते हुए कहा, पुलिस जनता की सेवा और सुरक्षा के लिए हर समय तत्पर है। क्षेत्रवासी अपनी किसी भी शिकायत या समस्या को लेकर बिना किसी संकोच के सीधे पुलिस के पास आएं, उनकी हर जायज समस्या का त्वरित और न्यायपूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।
