भारत जोड़ो न्याय यात्रा के लिए आगे आये : राकेश किरण महतो

360° Ek Sandesh Live Politics


sunil verma
रांची जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण महतो की अध्यक्षता में आज भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर कांग्रेस भवन रांची में बैठक आहूत की गई। इस बैठक में मुख्यरूप से रांची जिला के प्रभारी शिव कुमार भगत, पूर्व रामगढ़ विधायक ममता देवी, प्रदेश महासचिव सुरेश बैठा, डॉ कुमार राजा, नशीम अख्तर, अमर नाथ मुण्डा उपस्थित हुए।
कमिटी के अध्यक्ष डॉ राकेश किरण ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी द्वारा अगामी लोकसभा चुनाव 2024 हेतू चलाये जा रहे बेहतर भारत के लिए दान अभियान में जिला कांग्रेस की ओर से बढ़-चढ़ शामिल हो कर कांग्रेस पार्टी के लिए स्वंय दान करें और दूसरे को भी प्रेरित करें। अगामी माह के भारत जोड़ो न्याय यात्रा झारखण्ड में प्रवेश होने जा रही है। इसके लिए हर प्रखण्ड से न्याय योद्धओ को चिन्हत कर एवं समन्वय स्थापित कर भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल करवाना है तथा स्वंय भी टॉल फ्रि नं-9891802024 मिस्ड कॉल दे कर न्याय योद्धा बने।
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जी की यह न्याय यात्रा उन सामाज के दबे कुचले लोगों के लिए जिन्हें न्याय नहीं मिला यह यात्रा उन महिलाओं के लिए जो शोषित है और बेरोजगारी का दंश के शिकार युवको के लिए लाभकारी होगा यह यात्रा से आर्थिक न्याय, सामाजिक न्याय, राजनीतिक न्याय मिलेगी। हमारे एससी, एसटी, अल्पसंख्यक, ओबीसी समाज जो अपने हक और हुक्कु के लिए लड़ रहेंं है। उन्होंने साफ शब्दों में इस बात पर जोर दिया कि आज अपने घरों से नहीं निकले तो आज उनकी तो कल हमारी बारी होगी। इस बैठक में मेरी तिर्की, चन्द्र रश्मि पिंगुवा, अजय साहू, साबीर लोहरा, रीता चौधरी, संजय कुमार, बरतु मुण्डा, राजकिशोर सिंह मुण्डा, रामदेव सिंह, कौशल उरांव, अचर्न मिश्रा, नसीम अंसारी साहिद अख्तर, किस्कु टाना भगत, अजगुत महतो, सतिश महतो सुशीला देवी, निकिता मिंज, संजू देवी, रेश्मा बेगम, संतोष महतो, मनिष कुमार, जमील मलिक , हंस उरांव, किस्टो कुजूर, आदि उपस्थित थे।