पिपरवार कोयलांचल में नहीं खुला धान क्रय केंद्र, किसान परेशान

360° Ek Sandesh Live

Eksandeshlive

पिपरवार : पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण इलाकों में धान क्रय केंद्र नहीं खोला गया है। धान क्रय केंद्र नहीं होने के कारण पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के किसानों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। धान विक्रय केन्द्र नहीं होने के कारण पिपरवार कोयलांचल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 6 पंचायत के किसानों को धान विक्रय करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है, जिसका फायदा उठाते हुए व्यापारी खेत खलिहान में पहुंचकर औने-पौने दाम में किसान से धान की खरीदी कर रहे हैं। धान क्रय केंद्र खोलने को लेकर पिपरवार क्षेत्र के किसानों के द्वारा कई बार जिला प्रशासन से मांग की गई लेकिन अभी तक धान क्रय केंद्र नहीं खोला जा सका है।

Spread the love