आजादी के बाद भी केरेडारी सीएचसी में स्त्री रोग विशेषज्ञ नही

360° Ek Sandesh Live Health

अवधेश कुमार यादव

केरेडारी: झारखण्ड प्रदेश के हजारीबाग जिला अब केंद्र सरकार या राज्य सरकार को प्रतिमाह अरबो की आय हो रही है।आज टेक्नोलॉजी की दुनिया में जनता हर मोड़ पर मूल भुत सुविधा से लेकर सबसे बड़ी प्रश्न चिकित्सा सेवा लेने के लिये सोचता है।पर सरकार के कारगुजारिओं की वजह से जनता बेहाल और बदहाल का मारा होता है।सरकार चाहे किसी का हो प्रश्न है एक अंतिम व्यक्ति की अपने प्रखण्ड मुख्यालय में चिकित्सा की सेवाएं बड़े आसानी मिले।इस कल्पना को कभी एक स्थानीय विधायक दल का नेता न सोच पाता है।न इस आवाज को सदन में कभी उठाया जाता है।केरेडारी मुख्यालय में बड़े ही आधुनिक रूप से सामुदायिक अस्पताल निर्माण कराया गया है।पर डॉक्टरों की सेवा राम भरोषे है रोगियो को समय का हवाला देकर चिकित्सक और हॉस्पिटल कर्मी सेवा देने से बचते आये।केरेडारी सीएचसी में महिला स्त्री रोग विशेषज्ञ की अति आवश्यकता हैं।सुदूर व्रती ग्राम के महिला धातृ,और गर्भवती महिलाओ को उचित समय में डिलिविरि न हो पाने से कई बार जच्चा बच्चा का जान से ग्रामीणों को हाथ धोने पड़े है।इस बड़ी प्रश्न पर पेटो मुखिया कौशल्या देवी कहती है की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर की मांग के लिये मैं जिला उपायुक और जिला चिकित्सा प्रभारी को पत्र लिख कर मांग करुँगी।

Spread the love