लालचंद महतो के निधन पर झारखण्ड के नेताओं ने किया शोक व्यक्त

States

Eksandeshlive Desk
रांची : झारखण्ड सरकार के पूर्व मंत्री सह मूलवासी सदान मोर्चा के संरक्षक व पिछड़ों के मसीहा लालचंद महतो के आकस्मिक निधन पर मूलवासी सदान मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद ने गहरा दुख व्यक्त किया है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि इस दु:ख को सहन करने की शक्ति उनके परिवार और उनके शुभचिंतकों को दें। राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि लालचंद महतो गरीब गुरुवा और पिछड़ों के आवाज थे। वे हमेशा पिछड़ों के अधिकार के लिए मुखर रहे। राजेन्द्र प्रसाद ने लालचंद महतो के निधन को झारखण्ड के लिए अपूर्णीय क्षति बताया है।

राजद ने भी शोक व्यक्त किया
राजद प्रदेश महासचिव सह मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि एकीकृत बिहार झारखंड के वरिष्ठ विधायक रहें झारखण्ड सरकार के पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रद्धेय लालचंद महतो के आकस्मिक निधन होने पर गहरा दुख व्यक्त किया है। लालचंद महतो अपनी पूरी राजनीतिक जीवन पिछड़े दलित बहुजन समाजवादी नेता के रूप में आवाज बुलंद करते रहे।
यादव ने बताया कि लालचंद महतो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर के समूह में राजनीति करने वाले लोगो में से करीब नेताओं में शुमार रहे हैं। झारखण्ड में उनके समकक्ष पूर्व विधायक गौतम सागर राणा, पूर्व मंत्री रामचंद्र केशरी, रमणिका गुप्ता सहित अनेक लोग झारखंड के करीबी नेताओं का साथ रहा है। विगत दिनों उन्होंने तीसरा मोर्चा का गठन कर राज्य में अनेक लोकसभा चुनाव में उम्मीदवार उतरने की घोषणा की थी।
विदित है की विगत समय विधानसभा गेस्ट हाउस में दिवंगत लालचंद महतो के साथ गौतम सागर राणा,रामचंद्र केशरी, संजय कु सिंह यादव, कैलाश यादव ने शिष्टाचार बैठक कर झारखंड की वर्तमान राजनीतिक हालात पर चिंतन मनन कर वातार्लाप की थी। बैठक की तस्वीर शेयर कर शोक व्यक्त किया! ईश्वर उनके दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं श्रीचरणों में उच्चतम स्थान दें!
उनके असामयिक निधन पर राजद के वरिष्ठ नेता गौतम सागर राणा प्रदेश अध्यक्ष संजय प्र सिंह यादव, गिरिनाथ सिंह, प्रधान महासचिव संजय कु यादव, सुरेश पासवान, अर्जुन यादव, अनीता यादव, मंजू शाह, मनोज कुमार, आबिद अली, प्रणय कु बबलू, रामकुमार यादव, शालिग्राम पांडेय, लक्ष्मण यादव,सुनीता चौधरी,नंदन यादव ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।

Spread the love