करममोड़ में ट्रांसफार्मर का उद्घाटन

360° Ek Sandesh Live

टंडवा: प्रखंड के मिश्रौल-करममोड़ गांव में बीते पन्द्रह दिनों पूर्व ट्रांसफार्मर के जलने के बाद व्याप्त बिजली की समस्या का समाधान हो गया है। ग्रामीणों और बिजली विभाग के तत्परता के बाद गांव में पच्चीस केवीए पॉवर का ट्रांसफार्मर लगवाया गया। जिसका उद्घाटन गुरूवार को बीस सूत्री उपाध्यक्ष नीरज तिवारी सहित अन्य ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के उपरांत गांव में बिजली व्यवस्था पुनः बहाल कराई गई। ट्रांसफार्मर जलने के बाद पन्द्रह दिनों से बिजली के लिए परेशान ग्रामीणों में दोबारा बिजली पहुंचने से खुशी देखी गई। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रांसफार्मर के जलने से हम सभी अंधेरे में रात बिताने को मजबूर थे। ट्रांसफार्मर से लगने के बाद बिजली की समस्या से हम ग्रामीणों को राहत मिलेगी।

Spread the love