AMIT TANJAN
सिमडेगा: डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल, सिमडेगा में नेशनल स्पोर्ट्स – 2024 का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपायुक्त सिमडेगा श्री अजय कुमार सिंह द्वारा बैलून उड़ा कर किया गया।
इस दौरान प्रातः 9:00 बजे डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल परिसर में डीएवी पब्लिक स्कूल्स जोन् आई के ए.आर.ओ डॉक्टर जी.एन.खान एवं विभिन्न स्कूलों से आए हुए डीएवी स्कूल के प्राचार्य, डीएवी सिमडेगा के प्राचार्य श्री सुजय कुमार मिश्रा के साथ अन्य अतिथियों का विद्यालय परिवार द्वारा भव्य स्वागत किया गया।तथा उनके स्वागत में स्वागत गान और विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल्स जोन आई के एआरओ के द्वारा उद्घाटन समारोह में डीएवी संस्थान की उपलब्धियां एवं खेलों के महत्व पर एक विस्तृत और प्रेरणादायक संबोधन प्रस्तुत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेलोगे कूदोगे तो होंगे खराब, पढ़ोगे लिखोगे तो होंगे नवाब” यह लोकोक्ति आज अप्रासंगिक हो गई है। आज इस लोकोक्ति की विपरीत पढ़ोगे लिखोगे होंगे नवाब और खेलोगे- कूदोगे होंगे लाजवाब” यह लोकोक्ति प्रासंगिक हो गई ह। इसके पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा भी एक प्रेरणादायक संबोधन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि खेल और स्वास्थ्य जीवन में बहुत बड़ी भूमिका निभाते हैं।यदि आप पढ़ाई में बहुत तेज है और खेलों से दूरी रखते हैं तो इसका एहसास हमें विद्यार्थी जीवन में पता नहीं चल पाता है लेकिन जब हम अपने निजी जीवन जीने लगते हैं तो एहसास होने लगता है।इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि खेल शांति और भाई-चारा का भी प्रतीक है। इस भावना के साथ ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई है।
प्रार्थना सभा के मंच में ही सभी अतिथियों को शाल ओढ़ाकर कर मोमेंटो प्रदान किया गया। आज के समारोह में मुख्य अतिथि और झारखंड जोनआई के एआरओ के साथ स्थानीय प्रबंधन कमेटी के उपाध्यक्ष श्री शंकर लाल अग्रवाल, सदस्य श्री लीलू राम अग्रवाल, सदस्य श्री विजय कुमार बख्शी, सिमडेगा जिला हॉकी संघ के सचिव श्री मनोज कोनबेगी, सिमडेगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य श्री संदीप शर्मा,डीएवी भवनाथपुर की प्राचार्य श्री राजेंद्र सचदेवा,डीएवी पब्लिक स्कूल लोहरदगा के प्राचार्य श्री जी.पी झा एवं डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा की मैनेजर सह डीएवी पब्लिक स्कूल गुमला के प्राचार्य श्री आर.के साहू तथा विभिन्न प्रेस के मीडिया पर्सन उपस्थित थे। उद्घाटन मैच में बास्केटबॉल बालिका वर्ग अंडर-19 में डीएवी पब्लिक स्कूल सिमडेगा की टीम ने 14-12 के अंतर से डीएवी पब्लिक स्कूल डालटेनगंज को पराजित कर विजयी रही ।सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार कक्षा 12वीं साइंस की छात्रा कृति जायसवाल को प्राप्त हुआ। अंडर 17 बालक वर्ग बास्केटबॉल प्रतियोगिता में डीएवी पब्लिक स्कूल डालटेनगंज की टीम डीएवी सिमडेगा की टीम को 22-02 के अंतर से हराकर विजई रही। डाल्टनगंज प्रभात दुबे को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में चुना गया।