समाजसेवी पंकज महतो के नेतृत्व मे कावरियों के बीच चना और शर्बत का वितरण

360° Ek Sandesh Live Religious

बडकागांव : दिन शनिवार को खइङरर के सक्रिय सदस्य व समाजसेवी आदरणीय श्री पंकज महतो के नेतृत्व मे कावरियों के बीच चना और शर्बत वितरण किया गया। पंकज महतो ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा से हज़ारो की संख्या में पैदल कावड़ यात्रा(जलयात्रा) रजरप्पा मंदिर के भैरवी नदी से जल उठाकर बुढ़वा महादेव मंदिर महूदी (बड़कागांव)में जलाभिषेक करेंगे। जिसको लेकर हर साल की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष सुविधा की गयी। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी व खइङरर के सक्रिय सदस्य पंकज महतो, महिला मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष लीलावती महतो, खइङरर/खछङट के जिला मीडिया प्रभारी रमेश कुमार महतो, पवन कुमार महतो प्रभु दयाल महतो, भवानी महतो, कुलदीप महतो, लक्ष्मण महतो, विनोद महतो, रनविजय महतो, आरिफ अंसारी रोशन तिवारी, सूरज चंद्रवंशी सूरज मुंडा , पिंटू महतो, अमित कुशवाहा विजय दुबे के अलावा सैकड़ों लोग उपस्थित थे