4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Eksandesh Desk

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र के खालसा बस्ती में एक 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। शुक्रवार की रात को घटित इस घृणित कृत्य में तीन लड़कों का नाम सामने आया है, जिनकी पहचान कर ली गई है। शुक्रवार की रात को बच्ची की दादी घर के पास ही पानी भरने के लिए गई थीं। इसी बीच बच्ची दौड़ते हुए बदहवास दादी के पास आई और रोते हुए अपना दर्द बताया। जब दादी घर पहुंचीं तो देखा कि तीन लड़के बाहर निकल रहे हैं, जो वहां स्क्रैप का टाल संचालित करते हैं। दादी ने बताया कि उनका विरोध करने के कारण बच्ची के साथ ऐसा किया गया है।

बच्ची को शनिवार की शाम को एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। वह बेहोश है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। गोलमुरी पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य दो फरार हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है।

Spread the love