सबका विश्वास के मंत्र पर काम करती भाजपा : बाबूलाल मरांडी

360° Ek Sandesh Live Politics


जावेद मंसूरी ने ली भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता
by sunil
रांची: भाजपा प्रदेश कार्यालय में 22 अक्टूबर को सैकड़ों मुस्लिम महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित समारोह में प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने सभी का पार्टी में स्वागत किया एवं सदस्यता दिलाई।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर काम करती है। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के सभी लोगों तक योजना का लाभ पहुंचाया। किसी गरीब के बच्चे को भूखा सोने नहीं दिया। देश में 80 करोड़ अधिक लोगों को हर महीने मुफ्त अनाज दिया जा रहा है। मां बहनों के लिए मोदी सरकार ने बहुत योजनाएं शुरू की है। उन्हें सशक्त बनाया जा रहा है। मोदी सरकार महिलाओं को लखपति बना रही है। गरीबों के मसीहा नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। श्री मरांडी ने कहा कि चुनाव का समय है। इस चुनाव में अपने पड़ोस के लोगों को भी भाजपा को वोट देने के लिए प्रेरित करें। श्री मरांडी ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करती है। इसका प्रमाण है। प्रधानमंत्री ने लोगों से जो वादा किया, उसे पूरा किया। इसलिए किसी के बहकावे में नहीं आए। झारखंड को लूटने वालों के झांसे में नहीं फंसे। भारतीय जनता पार्टी की सरकार झारखंड में बनाएं। इस अवसर पर जावेद मंसूरी ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय जनता पार्टी की नीति और सिद्धांत से प्रभावित होकर पार्टी के सदस्यता ली है। भाजपा महिला, मजदूर, गरीब सबका विकास करती है। उन्होंने अपनी योजनाओं में किसी के साथ भेदभाव नहीं किया। सभी योजना का लाभ हर वर्ग के लोगों को दिया। पार्टी द्वारा उन्हें जो भी कार्य दिया जाएगा, उससे वह निस्वार्थ भाव से करेंगे। भाजपा को मजबूत बनाने का काम करेंगे।