आरपीएफ ने रांची स्टेशन से शराब के साथ एक को किया गिरफ्तार

360° Crime Ek Sandesh Live

Kamesh Thakur

रांची: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने रांची रेलवे स्टेशन से शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम अभिषेक कुमार (26) है। वह बिहार के बेगुसराय का रहने वाला है।
आरपीएफ के सहायक सुरक्ष आयुक्त अशोक कुमार ने बताया कि रांची मंडल में आरपीएफ कमांडेट पवन कुमार के निर्देश पर शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।
इसी दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर टेन नंबर 18622 एक्सप्रेस में चेंकिन के क्रम में एक व्यक्ति को संदेह होने पर हिरासत मेें लेकर उसके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी अभिषेक के पास से 12 बोतल शराब बरामद हुई। इसके बाद आरोपी अभिषेक को आरपीएफ ने गिरफ्तार किया। आरोपी अभिषेक ने पूछताछ में बताया कि सभी शराब की बोतले रांची से खरीदी है। शराब को रांची से टेन नंबर 18622 एक्सप्रेस से बिहार में अधिक कीमत पर बेचने के उदेश्य से ले जा रहे थे।
बरामद शराब की कीमत बारह हजार छह सौ रूपया बताया जा रहा है। सभी कानूनी औपचारिकता पूरी करने बाद जब्त शराब सहित गिरफ्तार आरोपी को आबकारी विभाग रांची को सौंपा गया।

Spread the love