अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन ने सात जोड़ों का कराया विवाह

Ek Sandesh Live

Eksandeshlive Desk

रांची: तुलसी विवाह एवं राम जानकी विवाह के उपलक्ष्य मे जरूरतमंद कन्याओं का घर बसाने का संकल्प लेते हुए अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा की बहनों द्वारा जगन्नाथपुर के प्रभु जगन्नाथ मंदिर के परिसर मे सात जोड़ों का सामूहिक विवाह आचार्यों एवं पंडितों द्वारा पूरे विधि- विधान, मंत्रोच्चार के साथ संपन्न कराया गया। सामूहिक विवाह समारोह मे रांची,खूंटी,लोहरदगा, गुमला जिले के वर- वधुओं में संजय कुजूर संग नंदिनी तिर्की, राम उरांव संग पुष्पा टोप्पो, सज्जन मुंडा संग संगीता कुमारी, प्रासर सिंह संग अनिमा बांडो, मंजीत सिंह संग मारग्रेट सांगा, सुदर्शन सिंह बिक्षिया संग सुकरी स्वांसी, अजय लकड़ा संग करनी कच्छप परिणय सूत्र में बंधे।
यह आयोजन पिछले कई वर्षों से अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल के आह्वान पर होता आ रहा है। मीरा बथवाल ने कहा कि सामूहिक विवाह समारोह में समाज मे समानता सादगी और एकता का प्रतीक बन गया है। तथा अब तक 50 से भी अधिक जोड़ों का विवाह कराया जा चुका है। इस बार भी सात कन्याओं का विवाह किया गया। सामूहिक विवाह समारोह मे दूल्हा दुल्हन के कपड़े, जरूरी सामान अन्य कई सामग्रियां संस्था की तरफ से दी गई। तथा विवाह के बाद सभी को शादी का सर्टिफिकेट भी दिया गया। इस कार्यक्रम में मारवाड़ी महिला सम्मेलन झारखंड की अध्यक्ष मंजू बगड़िया, प्रीति अग्रवाल, जगन्नाथ मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष अशोक नारसरिया, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, मंत्री अनिल अग्रवाल, रमाशंकर बगड़िया, समर्पण शाखा की बहने मुख्य रूप से उपस्थित थी। सभी ने नव विवाहित जोड़ियां को आशीर्वाद दिया। कन्याओं का कन्यादान ,मीना अग्रवाल, सुनीता सरावगी, सुमन केजरीवाल, सरिता अग्रवाल, रीना सुरेखा, मधु रोहतगी, लक्ष्मी पाटोदिया ने की। विवाह के उपरांत सबों ने एक साथ जगन्नाथ मंदिर में प्रसाद ग्रहण किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान सचिव रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया, अनसूया नेवटिया, अलका सरावगी,, रांची शाखा अध्यक्ष मधु सर्राफ,सचिव उर्मिला पाड़िया, बीना मोदी, मंजू केडिया, प्रीती पोद्दार, शोभा हेतमसरिया, छाया अग्रवाल, करुणा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, रितु मोदी, उषा सोंथालिया, प्रीति फोगला, सीमा टाँटीया, प्रीती अग्रवाल, विद्या अग्रवाल, संगीता गोयल, मीरा टिंबरेवाल, करुणा अग्रवाल, मंजू लोहिया आदि उपस्थित थी।