अजय राज,
प्रतापपुर/चतरा:प्रतापपुर थाना क्षेत्र के न्यू शिव मंदिर मोहल्ला निवासी गोविंद मिस्त्री की पत्नी रेखा देवी (38) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। रविवार को गोविंद मिस्त्री पत्नी और बेटी के साथ बेटी को डॉक्टर से दिखाने रानीगंज गए थे। लौटने के दौरान केंदुआ मोड़ के पास बाइक अनियंत्रित होने से रेखा देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं।परिजन उन्हें रानीगंज, फिर शेरघाटी और गया के मगध मेडिकल अस्पताल ले गए, जहां से चिकित्सकों ने पटना रेफर किया। पटना ले जाने की तैयारी के दौरान ही उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और मोहल्ले में शोक की लहर है। सोमवार को अमझर घाट पर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
