झारखंड के तापमान में जारी उतार चढ़ाव का लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ने लगा असर

States

Eksandeshlive Desk

रांची : राज्‍य भर में इन दिनों माैसम के तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। कभी तापमान में गिरावट हो रही है तो कभी तापमान बढ़ जा रहा है। इसका असर लोगों के स्‍वास्‍थ्‍य पर भी पड़ने लगा है। इससे लोगों को सर्दी, खांसी और बुखार की भी शिकायतें मिल रही हैं। रविवार को भी मौसम का यही रुख देखने को मिला और तापमान में मामूली उतार चढ़ाव दर्ज किया गया। रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री, जबकि न्‍यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

वहीं मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार से तापमान में बढ़ोतरी होगी। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्‍य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 33.4 डिग्री, जबकि सबसे कम तापमान चतरा में 5.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। जमशेदपुर में अधिकतम 30.4 और 10.4, डालटेनगंज में 28.9 और 8.5, बोकारो में 28.1 और 9.1, चाईबासा में 33.3 और 9.6, देवघर में 26.7 डिग्री और न्‍यूनतम 10.3 सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

Spread the love