Kamesh Thakur
रांची: झारखंड पुलिस एसोसिएशन केंद्रीय कार्यालय बुधवार को केंद्रीय पदाधिकारी के चुनाव के मद्देनजर प्रांतीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी राहुल कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में राहुल कुमार मुर्मू ने कहा कि झारखंड पुलिस एसोसिएशन के केंद्रीय पदाधिकारियो के होने वाले चुनाव में पुरे राज्य से कुल 1056 प्रतिनिधि (डेलिगेट)मतदान करेंगे। केंद्रीय पुलिस एसोसिएशन में कुल 7 पद के लिए चुनाव होना है। जिसमें 01अध्यक्ष, 02 उपाध्यक्ष महामंत्री, 02 संयुक्त सचिव एव 01 संगठन सचिव के पद का चुनाव होना है।
श्री राहुल ने कहा कि पूरे राज्य के सभी जिला,वाहीनी,इकाई भ्रमण करने के पश्चात यह बात प्रकाश में आया कि पुलिस पदाधिकारी विभिन्न समस्याओं पर पूर्व के एसोसिएशन केंद्रीय पदाधिकरियो से उदासीनता,उपेक्षाक्षा,पूर्वाग्रह का शिकार हुए हैं।
सभी पुलिस पदाधिकारी बदलाव चाहते हैं पुलिस एसोसिएशन के सदस्य पुलिस पदाधिकारी में चुनाव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखा गया क्योंकि यह चुनाव अपने नियत कार्यकाल से 2 साल देरी से कराया जा रहा है।