रामनवमी पूजा समिति का किया गया कमेटी गठन, सनी कुमार बने अध्यक्ष

360° Ek Sandesh Live

’

बड़कागांव: रामनवमी पूजा व झांकी को लेकर रविवार को सूर्य मंदिर के सामुदायिक भवन बड़कागांव कुशवाहा समाज का बैठक की गई जिसमें रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता लालमणि महतो एवं संचालन मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने किया। हर साल की तरह इस वर्ष भी धूमधाम से पूजा व झांकी निकालने पर सहमति बनी। उपस्थित सभी ग्रामीणों की सर्वसम्मति से कमेटी का गठन किया गया जिसमें कुशवाहा रामनवमी पूजा समिति बड़कागांव के लिए अध्यक्ष सनी कुमार, उपाध्यक्ष झमन कुमार, सचिव सुजीत कुमार, उपसचिव प्रकाश कुमार, कोषाध्यक्ष कुलदीप कुमार, झांकी प्रभारी राहुल रंजन व धनेश्वर कुमार, संगठन मंत्री हिमाचल कुमार, उप संगठन मंत्री पिंटू कुमार और साउंड प्रभारी बबलू कुमार और सनी कुमार कुमार को बनाया गया।

Spread the love