सेमल की पांच वोटा लकड़ी सहित चाइना ट्राली जप्त

Crime Ek Sandesh Live

Saddam Hussain

शिकारीपाड़ा/दुमका: शिकारीपाड़ा वन विभाग की टीम के द्वारा लकड़ी माफिया पर कार्रवाई निरंतर जारी है। बताते चलें कि पिछले दो दिनों से वन विभाग की टीम सूचना मिलने के तुरंत बाद ही लकड़ी माफिया पर कार्रवाई करने के लिए निकल जाते हैं।  शनिवार को शिकारी पड़ा वन विभाग की टीम सरायदाहा मे सेमल की 5 बोटा लकड़ी चाइना ट्रॉली पर लाद कर ले जाने की सूचना मिलने के तुरंत बाद ही टीम ने चाइना ट्रॉली सहित लकड़ी को जप्त कर शिकारी पाड़ा वन परिसर में लाकर रख दिया है। वही आगे की कार्रवाई में वनपाल तारिणी मंडल, गजेंद्र मरांडी वह अन्य कर्मी जुट गए हैं। वनपाल तारिणी मंडल में बताया कि आगे भी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी सूचना मिलते हैं तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love