ग्रामीण सड़क पर रेलवे के भारी वाहनों के परिचालन का ग्रामीणों ने किया विरोध,वाहन रोका

360° Ek Sandesh Live

टंडवा: शिवपुर-कठौतिया रेलवे लाईन में पटरी बिछाने के कार्य में लगी कंपनी के द्वारा करममोड़-फुलवरिया ग्रामीण सड़क से पटरी व अन्य उपकरणो से भरे भारी-भरकम वाहनों के परिचालन का करममोड़ एवं फुलवरिया गांव के ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने गुरुवार को पटरी व अन्य उपकरणों के ढुलाई का कार्य कर रहे वाहनों को रोककर विरोध जताया। विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद पहली बार कढ़नी, फुलवरिया व मारंगलोईया सहित आधा दर्जन गांवों को जोड़ने के लिए सड़क और नदी पर पुल का निर्माण करवाया गया। लेकिन उस ग्रामीण सड़क पर रेलवे मे लगी कंपनियो के भारी-भरकम वाहनों के परिचालन के कारण सड़क और पुल दोनों जर्जर होने की स्थिति में है। ग्रामीणों ने प्रखंड एवं जिला प्रशासन से रेलवे के भारी-भरकम वाहनों का परिचालन आम ग्रामीणों के उपयोग के लिए बने सड़क से किए जाने के बजाय रेलवे के अधिग्रहित जमीन में बने वैकल्पिक रास्ते से कराए जाने की मांग की है।

Spread the love