‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू, जेसीआई रांची ने किया भूमि पूजन

Business

Eksandeshlive Desk

रांची : युवा सामाजिक एवं व्यापारिक संगठन जेसीआई (Junior Chamber International) के बहुप्रतीक्षित और भव्य आयोजन ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई हैं। यह उत्सव 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर से मोराबादी मैदान में आयोजित होगा। इसकी तैयारी हेतु 21 सितम्बर को मोराबादी मैदान में भूमि पूजन किया गया। संस्था इस वर्ष इस बहुप्रतीक्षित व्यापार मेले की 29वीं वर्षगांठ मना रही है। इस मेले में देश विदेश के कई स्टॉल लगते हैं।

इस भूमि पूजन में एक्सपो के चीफ कोऑर्डिनेटर जेसी एचजीएफ सीए प्रशांत पाटोदिया ने सहपत्नी, धरती माता (भूमि देवी) एवं सभी देवी-देवताओं की पूजा की एवं इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु प्रार्थना की। यह पूजा शहर के प्रसिद्ध पुजारी श्याम सुन्दर द्वारा विधिवत कराई गई। ‘एक्सपो उत्सव 2026’ के इस संस्करण के Principal Sponsor पंचरत्न स्काईलाइन (Panchratna Skyline – A legacy of trust) है। इसके साथ ही टैंगो (Tango), अल्पाइन (Alpine) और गृहस्थी (Grihasthi) द्वारा Powered है।इस भव्य आयोजन को सफल बनाने के लिए शहर के कई बड़े ब्रांड्स सहयोगी के रूप में जुड़े हैं, जिनमें होटल चाणक्य (हॉस्पिटैलिटी पार्टनर), मोशन (एजुकेशन पार्टनर), बुद्धा टोयोटा (ऑटोमोबाइल पार्टनर), श्री अलंकार (ज्वेलरी पार्टनर), श्नाइडर इलेक्ट्रिक (इलेक्ट्रिक पार्टनर), प्रभुजी (फ़ूड पार्टनर), वॉव डिटेलिंग (डिटेलिंग पार्टनर), बागला (सिक्योरिटी पार्टनर) बलीफिया (फोटोग्राफी पार्टनर), NTPC (माइनिंग पार्टनर), आराध्या (ट्रैवल पार्टनर), अपना मार्ट (ग्रोसरी पार्टनर), मी & मॉम्स (लाइफस्टइल पार्टनर), ए टी सी (स्वच्छ पार्टनर), कैफीनेटर्स (बेवरेज पार्टनर) और रेडियो धूम (रेडियो पार्टनर) है।

भूमि पूजन में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, इसके संयोजक जेसी नवीन गड़ोदिया, अध्यक्ष सीए अभिषेक जैन, सचिव जेसी साकेत अग्रवाल, को-ऑर्डिनेटर्स: जेसी सौरभ जालान, जेसी राहुल टिबरेवाल, जेसी सौरव नारेड़ी, जेसी सीए दीपक पटेल (एक्सपो ट्रेजरर) जेसी ऋषभ जालान (डायरेक्टर बिजनेस), जेसी अनिमेश निखिल (उपाध्यक्ष – बिजनेस) शामिल थे। यह जानकारी एक्सपो के मिडिया प्रभारी जेसी वरुण जालान द्वारा साझा की गई।

Spread the love