Eksandesh Desk
बरही/हजारीबाग: बीते शुक्रवार को वरीय अधिकारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने बरही थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-19) पर बिलौतिया मोड़ के पास विशेष वाहन जाँच अभियान चलाया गया। इस दौरान दो पिकअप वाहनों में क्रूरतापूर्वक लादे जा रहे मवेशी बरामद किया और दोनों चालकों को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी आभाष कुमार ने बताया कि पिकअप वाहन संख्या बीआर 03 जीसी -0732 में तीन गाय और दो बछड़ों को अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था, जबकि वाहन संख्या जेएच10 सीएम-5818 में दो गाय, एक बछड़ा और एक भैंस को अमानवीय तरीके से ले जाया जा रहा था। दोनों वाहनों को मौके पर ही जब्त कर लिया गया और मवेशियों को सुरक्षित सीतागढ़ स्थित पिंजरापोल सोसायटी भेज दिया गया। घटना में शामिल दोनों चालकों को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों की पहचान अजीत यादव, उम्र 30 वर्ष, पिता स्व. धूपनारायण यादव, ग्राम – लच्छू टोला, थाना – मुफ्फसिल, जिला – भोजपुर (बिहार) एवं शैलेश यादव, उम्र 30 वर्ष, पिता हरिश्चंद्र यादव, ग्राम – बरसिंधडेरा, थाना – मुफ्फसिल, जिला – भोजपुर (बिहार) है। गिरफ्तार चालकों को कानूनी प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय में पेश किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पशु क्रूरता अधिनियम व अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
