Eksandeshlive Desk
कीव/मॉस्को : रूस ने सोमवार सुबह औद्योगिक जिले खार्किव में एक पांच मंजिला अपार्टमेंट पर चार ड्रोनों ने हमला करके बमबारी की। इससे अपार्टमेंट की कई मंजिलों में आग लग गई। इस हमले डेढ़ साल की एक बच्ची और एक 16 साल के लड़के सहित सात लोगों की मौत हो गई। ड्रोन से की गई बमबारी में कम से कम 18 लोग घायल हो गए। इस बमबारी में छह आवासीय इमारतें और 15 कारें क्षतिग्रस्त हो गईं। कीव पोस्ट के अनुसार, यूक्रेन के आपातकालीन सेवा (डीएसएनएस) के क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव ने बताया कि आपातकालीन बचाव अभियान के दौरान एक युवती और एक पुरुष को मलबे से सुरक्षित निकाल लिया गया। पांच लोग अभी भी लापता हैं। बचावकर्मियों ने बताया कि बमबारी से लगी आग 900 वर्ग मीटर के क्षेत्र में फैली हुई है। दो अन्य ड्रोन पास के खुले मैदान में गिरे मिले हैं। इससे पहले रूस ने रात को भी खार्किव पर बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया। इसमें 11 लोग घायल हो गए थे और 10 से अधिक अपार्टमेंट इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं। दूसरी ओर, रूस ने ओडेसा क्षेत्र पर भी ड्रोन हमले किए हैं। इससे एक ऊर्जा संयंत्र और एक दो मंजिला इमारत में आग लग गई। आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
रूस में सेना के संयंत्र में विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हुई : रूस में सेना के एक बारूद संयंत्र में शुक्रवार को हुए विस्फोट में मरने वालों की संख्या बढ़कर 20 हो गई। इस विस्फोट में 134 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में रूस के चार सैनिक भी शामिल हैं। आपातकालीन मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि यह विस्फोट मॉस्को के दक्षिण-पूर्व में रियाजान क्षेत्र में स्थित एक संयंत्र में हुआ था। सरकारी मीडिया ने बताया कि यह संयंत्र औद्योगिक विस्फोटक, कवच-रोधी हथियार और पनडुब्बियों के लिए गैस जनरेटर बनाता है। अधिकारियों ने संभावित औद्योगिक सुरक्षा उल्लंघनों की आपराधिक जांच शुरू कर दी है, लेकिन उन्होंने किसी गिरफ्तारी की घोषणा नहीं की है। रूस के आपातकालीन स्थिति मंत्रालय ने आज कहा कि विस्फोट स्थल के लगभग आधे हिस्से के मलब में दबे लोगों की तलाश की जा रही है। यह संयंत्र कभी सरकारी रक्षा समूह रोस्टेक का हिस्सा था। 2018 में यह बंद हो गया था। कॉर्पोरेट फाइलिंग में यह जावोद इलास्टिक नाम से एक निजी हथियार और गोला-बारूद निर्माता के रूप में पंजीकृत है। उल्लेखनीय है कि अक्टूबर 2021 के बाद से इस संयंत्र में यह दूसरा घातक विस्फोट है। 2021 में हए विस्फोट में 17 लोग मारे गए थे।
