Eksandeshlive Desk
रामगढ़: रामगढ नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पार्षद संख्या 30 के मुर्रामकला में गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी तथा पूर्व विधायक सुनीता चौधरी के निर्देशानुसार वार्ड अध्यक्ष लोकेश्वर महतो,नगर परिषद उपाध्यक्ष अनिल पटेल,युवा नेता नीतीश निराला,युवा नेता मनोज कुमार महतो के संयुक्त नेतृत्व से क्षेत्र के कुओं में कीटाणु नाशक ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। इस ब्लीचिंग पावडर छिड़काव में बतौर मुख्य अतिथि रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो शामिल हुए।
आजसू पार्टी के रामगढ़ नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो ने बताया की कुओं में वर्षा जल संग्रहण से लोगों में संक्रमण रोग के लक्षण आम हैं। ऐसे मे क्षेत्र के लोगों को रोगमुक्त रखना औंर स्वस्थ समाज की परिकल्पना हमारा दायित्व हैं। इस परिकल्पना को धरातल पर उतारने को लेकर हम प्रतिबद्ध हैं।इस मुहिम के तहत सभी कुओं में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया जा रहा हैं। उक्त मौके पर पर चेतलाल महतो,भीम महतो,पारस महतो,छोटेलाल महतो, दुबराज महतो, अमित कुमार दास,मनोज टोपी,मिठू महतो, बलदेव महतो,मदनलाल महतो,समुद्र महतो, कुशल महतो,रितु महतो,रवि कुमार,ललिता देवी,अनीता देवी,कविता देवी,सरिता देवी,निरसा देवी सैकड़ों लोग मौजूद थे।
