SUNIL KUMAR
साहिबगंज: मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते रात्रि अज्ञात अपराधियों ने एक शख्त को घर में घुसकर गोली मार दी है।जिससे उस शख्स की मौत घर के बाहर आंगन पर ही हो गई।
मृतक शख्स का नाम राजकुमार यादव (33) पिता स्वर्गीय मुखलाल यादव गांव जयंती ग्राम महादेवगंज मुफस्सिल थाना साहिबगंज के रूप में पहचान हुई है। गोली अपराधियों द्वारा दाहिना आंख के ऊपर मारी गई है। जिस कारण उस सख्त की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। मृतक शख्स मजदूरी कर अपना और अपनी मां और एक पुत्र का भरण पोषण करता था। इस घटना की खबर मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों के द्वारा मुफस्सिल थाना प्रभारी अनीस कुमार पांडे को जानकारी दी गई पुलिस बल के जवान घटना स्थल पर पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुए जांच शुरू कर दी। ग्रामीणों से पूछे जाने पर किसी ने कुछ भी जानकारी दे से इनकार कर दिया उधर खबर की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ किशोर तिर्की भी घटना स्थल पर पहुंच जांच की एसडीपीओ किशोर तिर्की ने बताया कि हत्या की सूचना मिली है। इस घटना को किसने अंजाम दिया है।स्पष्ट नहीं हो पाया है। मगर घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस जल्द अनुसंधान कर गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने बताया कि हत्या कि मुख्य वजह जमीन से संबंधित है। पुलिस को गोली मिल गई है। आगे का अनुसंधान जारी है। शव को पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से पोस्टमार्टम हेतु साहिबगंज सदर अस्पताल लाया गया। जहां एक मेडिकल टीम गठित कर डॉक्टर मुकेश, डा. पिंकू चौधरी एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मी कि उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया गया है। मृतक अपने पीछे एक बुढ़ी मां और एक पुत्र उम्र लगभग (14) छोड़ गया है।जिसका रो रो कर बुरा हाल है।
