उपायुक्त की अध्यक्षता में हुआ जनता दरबार का आयोजन

360° Ek Sandesh Live

रामगढ़। समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में मंगलवार को उपायुक्त रामगढ़ ऋतुराज की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों, पंचायतों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे कुल 40 लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं एवं शिकायतें उपायुक्त के समक्ष रखीं। जनता दरबार में उपायुक्त ने आमजनों से बारी-बारी मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं शिकायतों को संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ सुना। प्राप्त आवेदनों पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए तथा सभी मामलों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा।

Spread the love