Eksandeshlive Desk
रांची : रांची रेल मंडल के अंतर्गत किता- सिल्ली रेलखंड पर विकास कार्य के लिए ब्लॉक की वजह से निम्नांकित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान-हटिया-बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस यात्रा प्रारम्भ 07/08/2026 का गोमो स्टेशन पर आंशिक समापन एवं आंशिक प्रारम्भ होगा। इन ट्रेनों का गोमो–हटिया–गोमो के बीच परिचालन रद्द रहेगा। ट्रेन संख्या 18035 / 18036 खड़गपुर–हटिया–खड़गपुर एक्सप्रेस, यात्रा प्रारंभ 07/08/2026 का आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन तथा आद्रा स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों का आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा। ट्रेन संख्या 63598/63597 आसनसोल-रांची-आसनसोल मेमू पैसेंजर यात्रा प्रारंभ 07/08/2026 का मूरी स्टेशन पर आंशिक समापन/आंशिक प्रारंभ होगा। इन ट्रेनों का मुरी-रांची-मुरी के बीच परिचालन रद्द रहेगा। ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया–सांकी–हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारम्भ 07/08/2026 को रद्द रहेंगी। ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर, यात्रा प्रारम्भ 07/08/2026 को रद्द रहेंगी।
