AMIT RANJAN
सिमडेगा/कुरडेग: कुरडेग प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को बिरसा हरित ग्राम योजना अन्तर्गत प्रखंड स्तरीय आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया।बागवानी मेला का शुभारंभ बीडीओ नैमन कुजूर ने दीप प्रज्वलित कर किया। मेले में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों से पहूंचे प्रगतिशील किसानों ने अपने बगानों में उत्पादित उन्नत किस्मों की आम की आकर्षक प्रदर्शनी लगाई।
मेले में दशहरी, माल्दा, स्वर्णरेखा, मल्लिका, लंगड़ा, हिमसागर, नूरजहाँ, आम्रपाली जैसी कई उन्नत आमों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। इस दौरान बीडीओ ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना के प्रचार प्रसार, किसानों को प्रोत्साहित करने तथा उत्पादित फलों के लिए बाजार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा क़ि बेकार पड़े जमीन पर बागवानी करके किसान अपनी आय में वृद्धि कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं “यह मेला केवल एक प्रदर्शनी नहीं है, बल्कि हमारे किसानों की मेहनत का उत्सव है। मौके पर बीपीओ सुलोचनी कुमारी, मुखिया उर्मिला कुजूर, जगेश्वर प्रधान, प्रतिभा कुजूर, पंचायत सचिव अजय तिर्की, सुरसेन साहू, रामनन्दन महतो, रोजगारसेवक एवं अन्य कर्मी मौजूद थे।
