साहित्य सेवा सम्मान से सम्मानित हुये सुखेन्द्र यादव

360° Ek Sandesh Live Entertainment

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने अपने आवासीय कार्यालय में किया सम्मानित

Kamesh Thakur

रांची: भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 75 वीं जन्म दिन के अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार संजय सेठ ने अपने ओटीसी मैदान स्थित आवासीय कार्यालय में साहित्य, काव्य लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले को सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर भारत सेवा रत्न एवं राष्टÑपति पुरस्कार से सम्मानित सुखेंद्र यादव (स्वदेशी जी) साहित्य/काव्य लेखन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें साहित्य सेवा सम्मान देकर सम्मानित किया गया
श्री संजय सेठ ने कहा कि देश के प्रधान मंत्री नरेद्र मोदी के 75 वीं जन्म दिन के अवसर पर साहित्य, काव्य एवं लेखन के क्षेत्र में बेहतर कार्र्र्र्य करने वाले को सम्मान समारोह आयोजित कर सम्मानित किया गया। उन्होंने ने कहा कि इस तरह से सम्मान पाने वाले में काफी खुशी होती है। वही दुसरे क्षेत्रों में कार्य करने वाले को भी प्रोत्साहन मिलता है। वही साहित्य सेवा से सम्मानित सुखेन्द्र यादव ने कहा कि आज मेरे लिए काफी खुशी का पल है। रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ के हाथों से सम्मान मिलना गौरव की बात है।

Spread the love